फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brakes on the second day admission

दूसरे दिन दाखिले पर ब्रेक

Wed, 13 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 13 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Brakes on the second day admission
college - फोटो : फाइल फोटो
शामली। जनपद के चार कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को वेबसाइट से फिर मेरिट गायब हो गई, जिसके चलते कोई भी दाखिला नहीं हो पाया। जिससे छात्र पूरा दिन परेशान रहे।
विज्ञापन


एक बार फिर कालेजों की वेबसाइट से मेरिट गायब हो जाने से छात्रों को परेशान होना पड़ा। पहली मेरिट जारी होने के बाद दाखिले वाले दिन दोपहर में ही मेरिट हटा दी गई थी। अब दूसरी मेरिट जारी होने के बाद सोमवार और मंगलवार को दो दिन दाखिला प्रक्रिया चलनी थी। सोमवार को कालेजों में दाखिला प्रक्रिया चली, जिसमें चार कालेजों में कुल 106 दाखिला हो पाए।
विज्ञापन


मंगलवार को दाखिले का अंतिम दिन था। छात्र सुबह कालेज पहुंचे, तो कालेज में दाखिले के लिए मना कर दिया। बताया कि मेरिट हटा दी गई है। छात्रों को दोबारा से मेरिट आने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। अभी दो दिन तक दाखिले नहीं होगे। जिसके बाद छात्रों को 14 जुलाई में संपर्क करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आरके पीजी कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य कृष्णपाल मलिक ने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा दो दिन बैंकों की हड़ताल के कारण और मेरिट में कुछ संशोधन करने की बात कही। जिसके कारण दो दिन दाखिला प्रक्रिया रोक दी गई हैै। मंगलवार शाम के बाद ही पता चल पाएगा कि दाखिले 13 से होंगे या फिर 14 जुलाई से शुरू किए जाएंगे। इसलिए दूसरी मेरिट के छात्र प्रमाण पत्र तैयार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed