फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Boundary expansion of municipality is a big achievement: Hassan

आजादी के बाद पहली बार पालिका का सीमा विस्तार बड़ी उपलब्धि: अनवर हसन

Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Boundary expansion of municipality is a big achievement: Hassan
सीमा विस्तार को लेकर पालिकाध्यक्ष ने कहा, अब बाहरी क्षेत्रों से होगी विकास की शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन ने कहा कि आजादी के बाद नगर पालिका परिषद का पहली बार सीमा विस्तार बड़ी उपलब्धि है। परिसीमन के बाद बाहरी बस्तियां पालिका क्षेत्र में आएंगी। उन्हें नगरीय मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी। अब इन्हीं बाहरी बस्तियों से विकास की शुरूआत होगी। ये विचार पालिका के सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि हाल ही में योगी कैबिनेट ने नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार को मंजूरी दी है। नगरपालिका के क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रयास किए थे। जिसका नतीजा है कि वर्ष 1947 के बाद नगर पालिका का सीमा विस्तार हो रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बाहरी बस्तियां अब नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ जाएंगी। सीमा विस्तार के बाद बाहरी बस्तियों से ही विकास की शुरूआत होगी। वहां सफाई व पेयजल व्यवस्था तथा सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत गरीबों को आशियाने मिलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैराना की आबादी लगभग डेढ़ लाख है, लेकिन सूची में 90 हजार है। सीमा विस्तार से आबादी बढ़ने पर अब सूची में करीब डेढ़ लाख की आबादी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वे अभी से बाहरी बस्तियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के प्रयास में जुटे हैं। सफाईकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने आगे कहा कि उनके कार्यकाल में नगर में कई विकास कार्य कराए गए हैं। गली-गली में पाइपलाइन बिछवाई गई हैं, सड़कें भी बनी हैं। डूडा विभाग में 42 सड़कें पालिका की ओर से प्रस्तावित होने पर उन्हें स्वीकृति मिली। इनमें 12 बनकर तैयार हो गईं। शेष पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत ईओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि नगरपालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किमी था, जो अब बढ़कर 17.63 हो गया है। इसमें कैराना देहात के आर्यपुरी, बदलूगढ़, सुंदरनगर, सफा कॉलोनी, इस्लामनगर व बाहरी बस्तियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार सीमा विस्तार होने से निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed