{"_id":"62ffd586341be801071d2aa7","slug":"bound-by-poems-and-ghazals-shamli-news-mrt601687781","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन व मुशायरे में कवियों और शायरों के साथ अधिकारियों ने भी बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन व मुशायरे में कवियों और शायरों के साथ अधिकारियों ने भी बांधा समां
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन मैरिज होम में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे में अपनी रचना प्र
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन मैरिज होम में बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया।
डीएम जसजीत कौर ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन व मुशायरे में भूषण त्यागी वाराणसी, एलेश अवस्थी आगरा, कौसर जैदी कैराना, अंसार सिद्दीकी कैराना, मोहित संगम सहारनपुर, पीतम सिंह पीतम शामली, जुनैद अख्तर कांधला, प्रदीप मायूस शामली, काविश रुदौवली, वसीम झिंझानवी, मोहित संगम, मोनिका सिंह महक के अतिरिक्त बलराम श्रीवास्तव सहित कवियों तथा शायरों ने काव्य पाठ, शायरी और गजलों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
यहां पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने गजल तथा छात्र जीवन में लिखी गई कविता राही तू कदम बढ़ाता चल सुनाई। सीडीओ ने कविता सुनाकर सब को खुश किया। एडीएम संतोष कुमार ने भी गजल व कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम के बाद शामली क्षेत्र में बाहर से आए कवियों तथा शायरों को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एएसपी, डिप्टी कलेक्टर मणि अरोड़ा, एसडीएम ऊन निकिता शर्मा, एसडीएम कैराना शिवप्रकाश यादव, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मंच का संचालन भूषण त्यागी वाराणसी ने किया।