{"_id":"61b0ff672bf92073f33d5e38","slug":"both-vehicles-damaged-in-car-and-tractor-collision-shamli-news-mrt5682116194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल हाईवे पर लक्ष्मणपुरा गांव में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। करनाल हाईवे पर लक्ष्मण पुरा गांव में डिवाइडर कट से निकलते समय एक ट्रैक्टर की करनाल की ओर से आ रही कार से भिड़ंत हो गई इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, बल्कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए वहीं कार क्षतिग्रस्त हुई है।
ऊन निवासी पवन करनाल हाईवे स्थित लक्ष्मणपुरा पीर के पास स्थित एक कोल्हू से सुकलाई को अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर पहले तो गलत साइड से आगे लक्ष्मणपुरा के प्राइमरी स्कूल तक आया और फिर अपनी साइड पर जाने के लिए डिवाइडर के कट से निकल रहा था, तभी करनाल की ओर से आ रही कार बड़ी जोर से ट्रैक्टर के अगले हिस्से में टकराई। ट्रैक्टर दो टुकड़ों में विभाजित हो गया और कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार को मुजफ्फरनगर के पुरकाजी निवासी सरदार जोगिंदर सिंह चला रहा था। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।