फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boondabaandi aur thandi havaao se badi thituran

बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन 

Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
boondabaandi aur thandi havaao se badi thituran
file - फोटो : amarujala
मौसम का मिजाज शनिवार सुबह एक बार फिर बदल गया। सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने फिर से मौसम में ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से मौसम पल पल बदल रहा है। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे के लगभग बूंदाबांदी शुरू हुई। एक घंटे तक बूंदाबांदी जारी रही। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाओं के चलने से मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी के बाद दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अक्सर दिसंबर, जनवरी और फरवरी में आता है। इस बार जाड़े के मौसम में देर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश से मौसम में बदलाव हो रहा है। लगातार बारिश के कारण सरसों, आलू, मटर में  नुकसान है। मौजूदा समय में आलू की खोदाई का समय है। बूंदाबांदी से आलू की खोदाई प्रभावित हो रही है। गेहूं और गन्ने की फसल के लिए बारिश मुफीद है। रविवार-सोमवार को एक बार फिर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना। मंगलवार को आकाश में बादल छा रहेंगे। बुधवार को मौसम साफ होने की संभावना है।  पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार के अनुसार शनिवार को दो एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed