{"_id":"67d718e4fe770a8f1e076b2e","slug":"books-of-the-next-class-will-be-available-on-the-first-day-of-the-new-session-shamli-news-c-26-1-aur1003-138564-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नए सत्र के पहले दिन मिलेंगी अगली कक्षा की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नए सत्र के पहले दिन मिलेंगी अगली कक्षा की किताबें
विज्ञापन
शामली। इस साल परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नई किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शिक्षा सत्र शुरू होने पहले ही सभी विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएगी। अब तक 90 फीसदी किताबें आ चुकी हैं। किताबों को संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजने की सोमवार से तैयारी हो चुकी है।
जनपद में 596 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें लगभग 85 हजार छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। करीब चार वर्ष पूर्व कॉन्वेंट की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों का नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ जुलाई के स्थान पर अप्रैल कर दिया गया, लेकिन किताबों की आपूर्ति पूर्ववत रही। इससे 2023 तक विद्यालयों में समय से किताबें नहीं पहुंच पाती थी और बच्चे पुरानी किताब से ही पढ़ाई करते थे।
शैक्षिक सत्र में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए शासन ने 2024 की तरह इस साल भी जनवरी से ही किताबों की आपूर्ति शुरू कर दी है। जिले में कक्षा 4 से 8 तक की 5 लाख 17 हजार 754 किताबें आनी थी, जिसके सापेक्ष अभी तक लगभग 4 लाख किताबें पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
जिनका सत्यापन फरवरी माह में पूरा करा लिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने बताया कि जिले में पढ़ने वाले लगभग 85 हजार छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही किताबें मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि लगभग 90 प्रतिशत किताबें आ चुकी है। बची हुए किताबें भी मार्च के अंत तक पहुंचने की उम्मीद है।
जैसे ही किताबें आएंगी, उन्हें संबंधित बीआरसी पर भेज दिया जाएगा। किताबों का सोमवार से सभी बीआरसी पर पहुंचानी शुरू हो जाएगी। जिससे वहां से नया सत्र शुरू होने से पहले ही किताबें स्कूलों में पहुंच सके।र