{"_id":"579124a34f1c1b1a7fc4cfb8","slug":"bol-bum-bum-bum-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजे बम-बम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजे बम-बम के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
बोल बम बम बम का जयघोोष कर जाते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में श्रावण मास के दूसरे दिन राजस्थान और हरियाणा के श्रद्धालुओं का कांवड़ लेकर शहर में आगमन शुरू हो गया है। जिसके साथ ही सड़कों पर बोल बम- बम, हर-हर महादेव का जयघोष शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए कांवड़ ला रहे हैं। उधर, कांवड़ियों के आगमन के साथ ही कांवड़ सेवा शिविरों का भी शुभारंभ हो गया है।
राजस्थान के सीकर निवासी गणेश कारोबार में तरक्की के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया है। उसने हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद नीलकंठ महादेव पर जलाभिषेक कर कांवड़ उठाई। राजस्थान के झुंझनू जिले के विक्रम 15 जुलाई को घर से हरिद्वार के लिए चला था। हरिद्वार से कांवड़ लेकर वह बृहस्पतिवार को
शामली के हनुमान धाम पर पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि वह अपने भाई का नेवी में चयन होने के लिए कांवड़ लेकर आया है। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी निवासी विजय, सनी, भिवानी जिले के चरखी दादरी निवासी हरीशचंद और तिगड़ना भिवानी के राकेश, अनिल ठेले में विशाल कांवड़ लेकर आए हैं। सिरसा, फतेहाबाद के शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर पहुंचे हैं।