फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Boiler worship on 12 in the sugar mills of Shamli and Thanabhavan

चीनी मिलों में पेराई सत्र की तैयारी, शामली व थानाभवन में बॉयलर पूजन 12 को

Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Boiler worship on 12 in the sugar mills of Shamli and Thanabhavan
शामली। चीनी मिलों के नए पेराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 12 अक्तूबर को शामली और थानाभवन चीनी मिलों में बॉयलर पूजन होगा। चीनी मिलों की ओर से गन्ना तौल केंद्र लगाने में तेजी आई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों को आगामी 20 अक्तूबर से नए पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिस पर चीनी मिलों ने नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार ने गत 26 सितंबर को 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया था। चीनी मिलों ने अपने क्रय केंद्रों पर तौल कांटे लगाने शुरू कर दिए हैं। शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि शामली चीनी मिल का बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित करके पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीनी मिल के 31 खरीद केंद्रों में से आठ तौल केंद्र लगा दिए गए है। थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि थानाभवन मिल का बॉयलर पूजन 12 अक्तूबर को होगा। उनके 32 खरीद केंद्रों पर तौल कांटे लगा दिए गए हैं। शामली गन्ना समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि शामली गन्ना समिति की ओर से 68 हजार किसानों के ऑनलाइन पक्के कैलेंडर जारी किए जा चुके है। किसान अपने पक्के कैलेंडर केन यूपी डॉट कॉम पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपना ऑनलाइन घोषणा पत्र आगामी 15 अक्तूबर तक भरने की कार्रवाई पूर्ण करें। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर तक जिले की सभी चीनी मिलें अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी। ऊन चीनी मिल ने गत एक अकतूबर को गन्ना रिकवरी टेस्ट कराई तो रिकवरी औसत 5.50 प्रतिशत आया था। गन्ने का कम रिकवरी औसत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed