फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Body of police inspector cremated in hot weather

पुलिस निरीक्षक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Sun, 17 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Body of police inspector cremated in hot weather
बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा में श्मशान घाट पर गॉडआफ आनर देते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
बाबरी (शामली)। गांव बंतीखेड़ा में पुलिस निरीक्षक के शव का राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दस वर्षीय बड़े बेटे ने चिता केे मुखाग्नि दी। निरीक्षक की मौत से गांव में गम का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

गांव बंतीखेड़ा निवासी अरविंद कुमार (44) जनपद मेरठ के थाना सरूरपुर में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार रात हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। रविवार सुबह उनका शव पैतृक गांव बंतीखेड़ा लाया गया। शव को देखकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां सावित्री सदमे में बार-बार बेहोश हो रही थी तो पत्नी सोनिया का रो-रोकर बुरा हाल था। श्मशान घाट पर निरीक्षक अरविंद कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे आकर्ष ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीओ सरधना राजेंद्र प्रसाद शाही, सरूरपुर थाने के उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, भीम प्रकाश, हर्रा के चेयरमैन गुलजार अली, जसड़ के प्रधान मतीन अहमद, जिला पंचायत सदस्य विपिन तालियान और बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह आदि मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में जिले के किसी बड़े अधिकारी व सत्ता पक्षा के नेता के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष रहा।
विज्ञापन

---------
बड़े बेटे ने पुलिस अधिकारी बनने की जताई इच्छा
पीरिजनों के मुत़ाबिक निरीक्षक अरविंद कुमार करीब सात माह से सरूरपुर थाने पर तैनात थे। उनकी पत्नी सोनिया और दो बेटे 10 वर्षीय आकर्ष और छोटा छह वर्षीय इसित वहीं पर साथ में रह रहे थे। आकर्ष ने बड़ा होकर पुलिस विभाग में अधिकारी बनने की इच्छा जताई। छोटा बेटा इसित बार-बार अपने पापा को याद करता रहा जिसे परिजन दिलासा देते हुए उसे चुप करने की कोशिश करते रहे। ग्रामीणों के मुताबिक निरीक्षक अरविंद कुमार नेक दिल मिलनसार इंसान थे। हंसमुख स्वभाव के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करते थे।

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा  निवासी इस्पैक्टर अरविन्द कुमार का  फाइल फोटो

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा निवासी इस्पैक्टर अरविन्द कुमार का फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा   में विलाप करते परिजन

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा में विलाप करते परिजन- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा   मृतक इस्पैक्टर अरविन्द कुमार के आवास पर सांत्वना देने पहुचे लो?

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा मृतक इस्पैक्टर अरविन्द कुमार के आवास पर सांत्वना देने पहुचे लो?- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा   मृतक इस्पैक्टर अरविन्द कुमार के  शव को अंतिम संस्कार के लिये जा?

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा मृतक इस्पैक्टर अरविन्द कुमार के शव को अंतिम संस्कार के लिये जा?- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा   में श्मशान घाट पर मुखाग्नी  देता मृतक का पुत्र

बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा में श्मशान घाट पर मुखाग्नी देता मृतक का पुत्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed