{"_id":"6807f0ad2d66f236ce0ce59e","slug":"body-of-a-teenager-who-drowned-in-yamuna-river-recovered-shamli-news-c-26-1-aur1003-140726-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी : कांधला की आस्था और आयुषी ने गाड़े कामयाबी के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी : कांधला की आस्था और आयुषी ने गाड़े कामयाबी के झंडे
विज्ञापन
यूपीएससी में चयनित आस्था का परिवार खुशी मनाते हुए। संवाद
कांधला (शामली)। कांधला क्षेत्र की दो बेटियों ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया। मोहल्ला सरावज्ञान निवासी कन्फेक्शनरी व्यापारी अजय जैन की बेटी आस्था जैन ने यूपीएससी की परीक्षा में 186वीं रैंक हासिल की है। उधर भभीस गांव निवासी किसान परिवार में जन्मी आयुषी चौधरी को 290वीं रैंक मिली है। आयुषी के पिता जूनियर हाईस्कूल सुन्ना में अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। बेटियों की कामयाबी पर घर के साथ मोहल्ले में भी जश्न का माहौल है। लोग परिजनों को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
n आस्था को पिछले साल पहले ही प्रयास में मिली थी 131वीं रैंक : 186 वीं रैंक हासिल करने वाली आस्था जैन के पिता कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट कन्फेक्शनरी की दुकान करते हैं। आस्था के पिता अजय जैन ने बताया कि पहले प्रयास में आस्था ने बताया कि वर्ष 2024 में पहले ही प्रयास में आस्था का चयन हो गया था। आस्था को ऑल इंडिया में 131 वीं रैंक मिली थी लेकिन उन्हें आईपीएस कैडर मिला था वह आईएएस कैडर में जाना चाहती थी इसलिए उन्होंने दूसरा प्रयास किया, इस बार उसे 186वीं रैंक प्राप्त हुई है।
इस बार भी आईपीएस कैडर मिलने की संभावना है। आस्था ने अधिकांश तैयारी घर में ही तैयारी की, दिल्ली में कोचिंग भी की। आस्था जैन ने प्रारंभिक परीक्षा नगर में ही करने के बाद उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शामली के स्कॉटिश स्कूल से की थी। उनका शुरू से ही यूपीएससी की परीक्षा पास करने का सपना था।
विज्ञापन
आस्था का कहना है कि किसी भी कोर्स या परीक्षा की मन लगाकर पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। आस्था इस समय दिल्ली में रहकर कोचिंग कर रही है। पिता अजय ने बताया कि उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। आस्था दूसरी नंबर की बेटी है। इस बार उनकी बेटी जो भी कैडर मिलेगा वह ज्वाइन करेगी।