फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bodies of two youths drowned in Yamuna recovered

Shamli News: यमुना में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद

Mon, 12 Jun 2023 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two youths drowned in Yamuna recovered
-30 फीट गहरे कुंड से निकाला गया युवक का शव, एक अन्य लावारिस शव भी मिला
विज्ञापन

फोटो
कैराना। यमुना नदी में स्नान करने के दौरान डूबे दो युवकों के शव गोताखोरों ने बरामद कर लिए। इस दौरान गोताखोरों ने एक अज्ञात युवक का शव भी बरामद किया। दो युवकों के शवों को मोर्चरी भेजा गया, जबकि एक शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के अपने साथ ले गए।


रविवार शाम करीब 6 बजे बिहार के जनपद गोपाल गंज निवासी 26 वर्षीय रंजीत अपने अन्य चार साथियों के साथ यमुना में नहाने आया था। नहाने के दौरान रंजीत गहरे पानी में डूब गया। बताया गया कि रंजीत पानीपत स्थित एक धागा फैक्टरी में मजदूरी करता था। इसके अलावा देर शाम पानीपत के बबेल नाका निवासी 28 वर्षीय संदीप भी अपने साथियों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। संदीप भी गहरे पानी में डूब गया था। अंधेरा होने के कारण गोताखोर दोनों युवकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन नहीं चला सके थे। सोमवार सुबह गोताखोरों ने यमुना में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। करीब 30 फीट गहरे कुंड से गोताखोरों ने संदीप का शव बरामद किया। शव मिलने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान संदीप के शव से पहले एक अन्य 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव भी यमुना नदी से बरामद हुआ। शाम करीब साढ़े 4 बजे बिहार के गोपाल गंज निवासी रंजीत का शव भी गोताखोरों ने यमुना पुल से करीब 2 किमी आगे से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि पानीपत के बबेल नाका निवासी संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा अज्ञात में मिले एक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। वह अंडरवियर पहने हुए है। शव को मोर्चरी में पहचान कराने के लिए 72 घंटे रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर उसका क्रियाकर्म कराया जाएगा। वहीं रंजीत के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed