{"_id":"60f079d78ebc3ee9b036e072","slug":"bodies-of-shahzeb-and-tariq-found-at-bijnor-barrage-shamli-news-mrt5475370155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज पर मिले शाहजेब और तारिक के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज पर मिले शाहजेब और तारिक के शव
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। ऋषिकेश गंगा में डूबे थानाभवन के दो युवक शाहजेब और तारिक के शव पांच दिन बाद बिजनौर बैराज के पास मिले। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
कस्बा निवासी शाहजेब, तारिक, जुनैद, विशेष, आकाश और जलालाबाद निवासी समीर मलिक पिछले सप्ताह मसूरी उत्तराखंड में घूमने गए थे। मसूरी व देहरादून घूमने के बाद ये सभी छह दोस्त 11 जुलाई को ऋषिकेश पहुंचे। गंगा मस्तराम घाट पर एक-दूसरे के फोटो लेते समय शाहजेब पैर फिसलने से गंगा की तेज धार में बहने लगा, तो तारिक ने उसे बचाने की कोशिश की। दोनों दोस्त तेज बहाव में डूबते चले गए। तभी से उनकी तलाश की जा रही थी। युवकों के बारे में भीम गोड़ा बैराज हरिद्वार, बिजनौर बैराज सहित अन्य कई स्थानों पर सूचना पहुंचा दी गई थी।
एनडीआरएफ, जल पुलिस ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को दो शव सुबह करीब नौ बजे गंगा बैराज बिजनौर गेट नंबर पांच पर नदी में दिखाई दिए। बैराज पर तैनात जेई चौधरी पीयूष बालियान की देखरेख में दोनों को गंगा से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान के लिए बैराज पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उनकी पहचान शाहजेब व तारिक के रूप में की। बिजनौर पुलिस की उपस्थिति में दोनों युवकों के परिजनों के आग्रह पर शवों का पंचनामा भर उनके सुपुर्द कर दिया। लगभग पांच बजे दोनों युवकों के शव थानाभवन लाए गए। शाम पांच बजे शाहजेब के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया, जबकि तारिक के शव को भी सुपुर्दे खाक करने की तैयारी चल रही थी।