{"_id":"68acb66e616667428e08e83c","slug":"board-students-will-get-improvement-exam-mark-sheets-shamli-news-c-26-1-aur1003-148251-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोर्ड के छात्रों को मिलेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा के अंकपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोर्ड के छात्रों को मिलेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा के अंकपत्र
विज्ञापन
- संसोधित प्रमाणपत्र लेने से पहले प्रधानाचार्यों को जमा करने होंगे पूर्व निर्गत प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के बाद विभाग ने नवीन संशोधित प्रमाणपत्र सह अंकपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दिए हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संशोधित प्रमाणपत्र देने से पूर्व में जारी प्रमाणपत्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पूर्व में प्रदान किए गए प्रमाणपत्र सह अंकपत्र जमा कराने के लिए कहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी लता राठौर ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा परिणाम के बाद जिन परीक्षार्थियों के अंक परिवर्तित हुए हैं। उनके नवीन संशोधित प्रमाणपत्र सह अंकपत्र और अनुत्तीर्ण अंकपत्र परिषद से प्राप्त हो गए हैं।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिए हैं कि नवीन संशोधित प्रमाणपत्र सह अंकपत्र एवं अनुत्तीर्ण अंकपत्र संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्राप्त कराने से पहले उन परीक्षार्थियों से पूर्व में निर्गत प्रमाणपत्र सह अंकपत्र एकत्रित कर लें। इसके अलावा पूरा विवरण विद्यालयवार डीआईओएस कार्यालय में जमा कराने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं या किसी वाहक को भेजकर विभागीय निर्देशानुसार प्रमाणपत्र जमा कराकर संशोधित प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें।