फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Board examinees got a chance to rectify the error

बोर्ड परीक्षार्थियों के नामों में त्रुटि सुधार का मिला मौका

Wed, 16 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Board examinees got a chance to rectify the error
बोर्ड परीक्षार्थियों को त्रुटि सुधार का मिला मौका
विज्ञापन

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने जिले के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में पंजीकृत परीक्षार्थियों के नामों में किसी प्रकार की वर्तनी त्रुटियों के सुधार के लिए 15 से 17 जून तक तीन दिन के लिए परिषद की वेबसाइट क्रियाशील रहेगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि ऑनलाइन अपलोड कराए गए परीक्षार्थियों के नामों के विवरणों का मिलान विद्यालय के मूल अभिलेखों से कर परीक्षार्थियों के नाम, उनके माता-पिता के अंग्रेजी व हिंदी में अपलोड नामों की वर्तनी त्रुटियों का वेबसाइट पर ही ऑनलाइन सुधार करें। इसके बाद नामों में सुधार करने का पुन: अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के नामों मेें पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इंटर के परीक्षार्थियों के विवरण में हाईस्कूल के वर्ष, अनुक्रमांक एवं संबंधित बोर्ड का नाम अपलोड कराए गए हैं। अगर किसी परीक्षार्थी के तीनों विवरण अपलोड नहीं कराए गए या त्रुटिपूर्ण अपलोड है तो उनकी विधिवत जांच कर शुद्धता से पुन: अपलोड कराएं। इसी तरह हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण परीक्षा वर्ष अनुक्रमांक की भी सत्यता जांचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed