फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bloody conflict in mining, six injured

खनन की रंजिश में खूनी संघर्ष, छह घायल

Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict in mining, six injured
कैराना (शामली)। यमुना में रेत खनन की रंजिश में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस की ओर से आठ नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे गांव बसेड़ा में नजरा और इमरान गुट के बीच झगड़ा हो गया। बताया गया कि दोनों गुटों में यमुना में रेत खनन को लेकर रंजिश चल रही है। आपसी भिड़ंत में रिफाकत, इमरान, नजरा, बिलाल, सोनू व मुनसाद घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को एसआई की ओर से आठ नामजद आरोपियों नजरा, बिलाल, रिफाकत, सोनू, मुनसाद, इमरान, नूरदीन व वादिल तथा पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने यमुना नदी से रेत निकालने को लेकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंटों से प्रहार किया तथा जान से मारने की नियत से मारपीट की गई और पत्थरबाजी कर एक-दूसरे को घायल किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed