{"_id":"5ec819828ebc3e905f4824d0","slug":"blood-spots-found-on-the-way-near-the-forest-shamli-news-mrt482961030","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर केस :जंगल के पास रास्ते में मिले खून के धब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर केस :जंगल के पास रास्ते में मिले खून के धब्बे
विज्ञापन
कैराना में दो युवतियो के शव मिलने पर जाच को पहुची मेरठ जोन की फोरेंसिक टीम।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। दो युवतियों की हत्या के मामले एक अहम जानकारी हाथ लगी है। शव मिलने वाले स्थान से कुछ दूर सड़क पर खून के धब्बे नजर आए हैं। पुष्टि के लिए मेरठ से फोरेंसिक टीम बुलाई गई, तो स्थिति स्पष्ट हो गई। ऐसे में पुलिस संभावना बढ़ गई कि युवतियों के साथ कहीं ओर वारदात करके यहां शव लाकर डाला गया है। इसके अलावा चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दरअसल इस केस में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बुुधवार घंटों तक पुलिस ने खेत और आसपास छानबीन की थी। एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार युवतियों के शव वाले स्थान से कुछ दूर एक रास्ते पर खून के धब्बे नजर आए थे, लेकिन ये स्पष्ट नहीं हो रहा था कि ये खून के हैं या नहीं। इसलिए मेरठ से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पांच सदस्य विशेषज्ञों की टीम ने यहां पहुंचकर जांच की। बकौल एसपी फोरेंसिक टीम के पास एक किट होती है टीम ने जांच की तो पुष्टि हो गई कि वह खून का ही धब्बा था। इसके बाद इस बात की संभावना ओर बढ़ गई है कि युवतियों के साथ वारदात कहीं ओर की गई है। उन्हें तो यहां लाकर डाला गया है। संभवत : उन्हें यहां लाते वक्त ही खून रास्ते पर गिर गया होगा। एसपी ने बताया कि अभी तक युवतियों की शनाख्त नहीं हुई है। पानीपत, करनाल के अलावा बागपत आदि आसपास के जिलों में मिसिंग रिपोर्ट भी पता कराई गई है लेकिन इसमें भी कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने ग्राम चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
ये थी घटना
बुधवार शाम सात बजे जगनपुर के जंगल में 20-22 वर्ष की दो युवतियों के शव मिले थे। उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में भारी और धारदार हथियार की चोट लगना पाया गया। गले पर कोई निशान नहीं मिले।