{"_id":"60314bc58ebc3ee8eb488c8b","slug":"blood-collection-center-closed-expected-to-be-operational-soon-shamli-news-mrt526366725","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ा रक्त संग्रह केंद्र जल्द चालू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ा रक्त संग्रह केंद्र जल्द चालू होने की उम्मीद
विज्ञापन
शामली। सीएचसी शामली में एक मात्र रक्त संग्रह केंद्र (ब्लड स्टोरेज सेंटर) 20 दिन से बंद चल रहा है। एक साल बाद तक भी नवीनीकरण न होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इसका लाइसेंस रद्द कर दिया था। अब दोबारा से नए लाइसेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग को रक्त संग्रह केंद्र चालू करने के लिए शासन से लाइसेंस जारी होने का इंतजार है।
ब्लड बैंक की स्थापना नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय पर सीएचसी शामली में जून 2017 में रक्त संग्रह केंद्र बनाया गया था। मुजफ्फरनगर ब्लड बैंक से रक्त लाकर यहां संग्रह किया जाता था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ ने 31 दिसंबर 2019 तक लाइसेंस जारी किया गया था। अवधि पूरी होने के एक साल बाद तक भी केंद्र का नवीनीकरण नहीं हुआ।
जिला औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने 30 जनवरी को लाइसेंस रद्द करते हुए रक्त संग्रह केंद्र को बंद करने के निर्देश दिए थे। तब से रक्त संग्रह केंद्र बंद चल रहा है। केंद्र बंद होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इमरजेंसी में किसी मरीज या गर्भवती महिला को अगर रक्त की जरूरत पड़ती है तो स्वास्थ्य विभाग के पास उन्हें हायर सेंटर रेफर करने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि रक्त संग्रह केंद्र के नए लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा चुका है। औषधि निरीक्षक द्वारा केंद्र का निरीक्षण कर लिया गया है। लाइसेंस के आवेदन संबंधी सभी प्रक्रिया पूरी कर लखनऊ रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। शासन से नया लाइसेंस जारी होते ही रक्त संग्रह केंद्र चालू हो जाएगा।