{"_id":"5fb6b6d28ebc3e9be418dd10","slug":"blo-trained-for-special-operations-shamli-news-mrt511705995","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

ऊन। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत तहसील कार्यालय पर बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम ने प्रशिक्षण देते हुए सभी बीएलओ व सुपरवाइजर से समयबद्ध व निष्पक्षता से काम करने के निर्देश दिए।
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 22 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए तहसील कार्यालय पर बीएलओ व सुपरवाइजर को एसडीएम मणि अरोरा ने प्रशिक्षण दिया। नए मतदाता व मतदाता सूची में संशोधन करने के लिए 23 नवंबर, 5 व 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ से समयबद्ध एवं निष्पक्षता से कार्य करने के निर्देश दिए। लापरवाही करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैराना विधानसभा क्षेत्र के 129 बीएलओ, 13 सुपरवाइजर, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के 86 बीएलओ व आठ सुपरवाइजरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण उपरांत सभी बीएलओ को सामग्री वितरित की गई। प्रशिक्षण में तहसीलदार संत दास पवार भी उपस्थित रहे।