{"_id":"6925fe238973301aa60b052b","slug":"blo-mews-shamli-news-c-26-1-sal1002-154347-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बेहतरीन काम करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बेहतरीन काम करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित
विज्ञापन
शामली। एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की सहारनपुर मंडल आयुक्त ने समीक्षा की। आयुक्त ने घर-घर सत्यापन के दौरान वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्रों और उनके डिजिटाइजेशन की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के लिए आयुक्त थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोहरपुर, नंगली जमालपुर और बंटीखेड़ा के मतदेय स्थलों पर पहुंचे। यहां बीएलओ द्वारा किए जा रहे सत्यापन, फार्म वितरण और अपलोडिंग कार्य की स्थिति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के बाद मंडल आयुक्त ने जनपद की तीनों विधानसभाओं में बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया। कैराना विधानसभा से बीएलओ मुकेश गिरी और अनुज चौहान, थानाभवन विधानसभा से सहायक अध्यापिका स्वाति और प्रधानाध्यापक रूकमेश, जबकि शामली विधानसभा से सहायक अध्यापिका शिवानी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र और 5101 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
आयुक्त ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर सत्यापन और डिजिटाइजेशन की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारी कठिन परिश्रम से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा में हर हाल में पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय हामिद हुसैन, क्षेत्राधिकारी शामली अमरदीप मौर्य व क्षेत्राधिकारी थानाभवन जितेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।