{"_id":"60ad4c3c8ebc3ea7057cb148","slug":"bku-will-celebrate-black-day-today-shamli-news-mrt539863619","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू आज मनाएगी काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू आज मनाएगी काला दिवस
विज्ञापन
भाकियू आज मनाएगी काला दिवस
शामली। दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन बुधवार को काला दिवस मनाएगी। भाकियू कार्यकर्ता अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाएंगे तथा बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। कई स्थानों पर बाइक रैली निकालने का भी कार्यक्रम है।
बुधवार को किसान आंदोलन के छह माह पूरे हो रहे हैं। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस दिन को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। कोरोना के चलते भाकियू कार्यकर्ता प्रदर्शन आदि नहीं करेंगे, लेकिन अपने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाएंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। सरकार किसानों की जरा भी सुध नहीं ले रही है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। बताया जाता है कि जिले में कुछ स्थानों पर बाइक रैली भी निकाली जाएगी। हालांकि जिलाध्यक्ष का कहना है कि कोरोना के कारण कार्यकर्ताओं को बाइक रैली निकालने से मना किया गया है। यदि कोई विरोध दर्ज कराना चाहता है तो कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराए।