फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU leaders arrived a day earlier

एक दिन पहले ही पहुंचे भाकियू नेता

Thu, 17 Dec 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
BKU leaders arrived a day earlier
दिल्ली में किसानो के आन्दोन में पहूंचे चौसाना क्षेत्र के किसान - फोटो : SHAMLI
एक दिन पहले ही पहुंचे भाकियू नेता
विज्ञापन

शामली। सर्व खाप पंचायत में लिए गए निर्णय के बाद जिले के किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करना शुरू कर दिया है। भाकियू के कई पदाधिकारी एक दिन पहले ही दिल्ली सीमा पर पहुंच गए, जबकि कुछ रात में पहुंचे। भाकियू नेताओं का कहना है कि पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में जुटी है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिशें की गईं।

भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान समेत कई पदाधिकारी बुधवार को ही दिल्ली सीमा पर पहुंच गए। मोहननगर से प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि कई पदाधिकारी एक दिन पहले ही जिले से निकल आए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस सुबह से ही भाकियू पदाधिकारियों के घरों पर पहुंचनी शुरू हो गई थी। कुछ पदाधिकारियों से पुलिस ने फोन पर संपर्क कर उनकी लोकेशन जानने की कोशिश की। किसान एक दिन पहले ही दिल्ली के लिए निकल आए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बुधवार रात में निकलेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस किसानों को दिल्ली आने से रोकने के पूरे प्रयास में हैं, लेकिन किसान रुकने वाले नहीं हैं। किसानों के दिल्ली सीमा पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। उधर, किसान नेता राजन जावला ने बताया कि वह भी अपने साथियों के साथ दिल्ली सीमा पर पहुंच गए हैं। पुलिस उनके घर पर पहुंची थी, लेकिन वह इससे पहले ही निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed