फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BKU apolitical took out bike rally, demonstrated at the Collectorate

भाकियू अराजनैतिक ने निकाली बाइक रैली, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
BKU apolitical took out bike rally, demonstrated at the Collectorate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाकियू अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों की पांच सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर मणि अरोरा को सौंपा।
भाकियू अराजनैतिक संगठन के संरक्षक व गठवाला खाप चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को करमूखेड़ी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। अधीक्षण अभियंता से मिलकर किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इसके बाद बाइक रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि इस बार बारिश औसत से काफी कम हुई है। जिससे फसलों का उत्पादन कम हुआ है। सूखे के कारण फसलों मे कई बीमारियां लग गई हैं। जिससे एक तिहाई फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करे। किसानों से सभी तरह की वसूली पर एक वर्ष तक के लिए रोक लगाई जाए। वर्तमान सीजन के सभी तरह के कृषि ऋण पर ब्याज माफ किए जाए। किसानों के बिजली के बिल माफ किए जाएं। अगली फसल की बुवाई के लिए प्रत्येक किसान को 10 हजार रुपये की राहत राशि के साथ बीज निशुल्क उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक, डॉ. शीशपाल, जावेद समर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी की समस्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन
शामली। भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक ने आजादपुर मजरा सुन्ना में चकबंदी की समस्याओं को लेकर एडीएम संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया में खेल मैदान नहीं छोड़ा गया। खाद के गड्ढे नहीं छोड़े गए। कटौती साढ़े तीन प्रतिशत की काटी है। खड़ंजा कहीं नहीं दिया गया। गांव की मुख्य सड़क का अभी तक निर्माण नहीं हुआ। आजादपुर मजरे में श्मशान के लिए जगह छोड़ी जाए। उन्होंने समस्याओं के जल्द निस्तारएा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed