फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJPers distributed masks and sanitizers in homes

भाजपाइयों ने घरों में मास्क और सैनिटाइजर बांटे

Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJPers distributed masks and sanitizers in homes
शामली में युवक को पत्रक देते विधायक तेजेंद्र निर्माण वह भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल - फोटो : SHAMLI
शामली। भाजपा परिवार संपर्क अभियान का आज समापन हो गया। इस दौरान भाजपा के नगराध्यक्ष मीनू संगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के वार्ड-13 कमला कॉलोनी के बूथ नंबर-80 नगर पालिका परिषद के सभासद राजीव गोयल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्षा मीनू संगल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में कठोर फैसले लेकर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, नागरिकता संशोधन और तीन तलाक कानून पास किया। वैश्विक महामारी कोरोना का देश डट कर मुकाबला कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे नगर में बूथ लेवल पर परिवार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के पत्र की प्रतियों का घर-घर जाकर वितरण किया गया। कोरोना महामारी को दृष्टिगत सभी घरों में मास्क का वितरण भी किया। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री के संदेश मास्क लगाना, सैेनिटाइजर व साबुन से हाथों को समय-समय पर साफ करना तथा सबसे महत्वपूर्ण सोशल डिस्टेसिंग बनाने का अनुरोध किया। इसमें नगर सभासद राजीव गोयल, उपाध्यक्ष संजीव लोहान, नगर कोषाध्यक्ष संजय बंसल, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनीष भटनागर, नगर मंत्री नीतू वत्स व मनोज रूहेला, संगीता जिंदल, मनोज शर्मा, विजय शर्मा आदि रहे। संचालन नगर महामंत्री योगेंद्र निर्वाल एवं उपाध्यक्ष सतीश धीमान ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed