Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP workers celebrate victory, take out procession

Shamli News: भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 06 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrate victory, take out procession
थानाभवन बंगाल में भाजपा की जीत पर जुलूस निकालकर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता । संवाद
थानाभवन। बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लिए नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजारों और दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए दयाल आश्रम पर पहुंचे, जहां जुलूस का समापन हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। सहकारी संघ चेयरमैन महेश गोयल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कौरी, मंडल अध्यक्ष पवन गौतम, प्रेमचंद, आशीष सिंघल, संदीप मोघा, उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता कस्बे के महावीर चौक पर श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई। टेकचंद मित्तल, रामपाल गोस्वामी, नरोत्तम गर्ग, रूचिंग गर्ग, मुकेश गोयल, जयपाल पांचाल, छत्रपाल चौधरी, पंकज कौशिक, राजेंद्र कौशिक, अमित अरोड़ा, नरेश चंद गोयल रहे।
विज्ञापन

कांधला कस्बे के जैन स्थानक चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके झालमुड़ी और मिठाइयां वितरित की। डॉ. रश्मिकांत जैन, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, राजीव शर्मा, सभासद प्रदीप भार्गव, दीपक गुप्ता, विनित शर्मा, अनिल बोहरा, बदरू जमा, रज्जो, डॉ. रणबीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed