फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP won the election on the basis of management

संगठन और प्रबंधन के दम पर भाजपा ने जीता चुनाव

Sat, 05 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP won the election on the basis of management
शामली वीवी इंटर कॉलेज में मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक सीट पर भाजपा की जीत पर मिठाई खिलाकर खुशी मनात? - फोटो : SHAMLI
प्रबंधन के दम पर भाजपा ने जीता चुनाव
विज्ञापन

शामली: भाजपा ने करीब 48 साल बाद मेरठ-सहारनपुर एमएलसी शिक्षक चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा की इस जीत के पीछे संगठन और बेहतर प्रबंधन को बड़ा कारण माना जा रहा है। साथ ही सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों को वोट डालने का अधिकार देना भी भाजपा के लिए लाभदायक रहा। शिक्षक संघ के नेताओं का कहना है कि शिक्षक अब अपनी आवाज सड़कों पर बुलंद करेंगे।
मेरठ खंड के शिक्षक चुनाव में जीत मिलने से भाजपाई गदगद हैं। लंबे समय बाद भाजपा को इस सीट पर जीत मिली है। शिक्षक एवं भाजपा नेता मनोज शर्मा बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश आगे बढ़ रहा है। संगठन ने चुनाव में अच्छी मेहनत की है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इस चुनाव में लगा। जनता में भाजपा को लेकर रुझान है। यही कारण है कि शिक्षक और स्नातक चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी का कहना है कि पहले स्थायी अध्यापकों को ही वोट देने का अधिकार था। इस बार सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों को वोटिंग का अधिकार दिया गया, जबकि स्थायी शिक्षकों के 55 प्रतिशत पद खाली हैं। भाजपा की पूरी कोशिश थी कि शिक्षकों की आवाज उठाने वाले को सदन तक जाने से रोका जाए। अब शिक्षक सड़कों पर रहकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर बांटी मिठाई
शामली। मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा एवं दिनेश गोयल की जीत पर वीवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने मिष्ठान वितरित किया। शिक्षक नेता एवं युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ अनुराग शर्मा ने कहा कि शिक्षक और शिक्षा जगत के लिए नए युग का सूत्रपात हुआ है। स्नातक वर्ग के लिए भी विकास की राह तैयार हुई है। प्रधानाचार्य एसके आर्य, अर्जुन, मुकेश चंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गुरदास सिंह, प्रदीप कुमार, राजीव गोयल, संदीप मित्तल, शशिकांत, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed