{"_id":"578fc9664f1c1b6949c4ba42","slug":"bjp-will-soon-gel-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा आते ही जेल जाएंगे आजम’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा आते ही जेल जाएंगे आजम’
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि कैराना और कांधला से लोगों का पलायन बिगड़ती कानून व्यवस्था की देन है। सपा राज में व्यापारी, किसान, युवा सब दुखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा आते ही आजम खां को जेल भेजा जाएगा।
बुधवार को कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में ‘पांचजन्य घोष एक क्रांति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामपुर, सैफई, एटा तक ही विकास कराया। सपा सरकार साढे़ चार सालों में हर मुद्दे पर विफल रही है।
सपा राज में 400 से अधिक दंगे हुए। कहा कि हमने गन्ना, किसानों, बहन-बेटियों और गाय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, तो प्रदेश सरकार ने अनगिनत झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है।
विज्ञापन
कहा कि आजम खां और औवेसी जैसे नेता देश को तोड़ने का प्रयास करते हैं। अमेरिका जैसे देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में खडे़ हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर आजम खां जैसे नेता जेल में होंगे और प्रदेश में महिलाओं व बहनों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून व्यवस्था बनाई जाएगी।
गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति कुंतल किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संचालन विकास पंवार नाला और अध्यक्षता ग्राम प्रधान शिवकुमार ने की। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर सुभाष मलिक, सतीश जसाला, तरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।