फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP, RLD and BSP candidates drowned in the wave of independent candidates

Shamli News: निर्दलीय प्रत्याशी की लहर में डूब गए भाजपा, रालोद और बसपा प्रत्याशी

Sun, 14 May 2023 03:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2023 03:24 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशी ने 2062 वोट से हराकर जीत दर्ज की

विज्ञापन
BJP, RLD and BSP candidates drowned in the wave of independent candidates
मतगणना - फोटो : Amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के नगर पंचायत ऊन में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र चिकारा को 2062 वोटों से पराजित किया। उनकी लहर ऐसी चली कि उनके सामने भाजपा, रालोद और बसपा प्रत्याशी तक नहीं रुक सके और लहर में डूबते नजर आए। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर मिष्ठान वितरित किया।

विज्ञापन


नगर पंचायत में मतगणना के शुरू से ही निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बढ़त बना ली थी। पहले चरण में दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी विनय कौशिक रहे और उसके बाद दूसरे चरण में राष्ट्रीय लोकदल के अशोक कुमार दूसरे स्थान पर पहुंच गए। बसपा उम्मीदवार पिछड़ गए।
विज्ञापन


चौथे, अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर आ गए। प्रदीप चौधरी लगातार प्रत्येक राउंड में बढ़त बनाते चले गए और 2062 मतों से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र चिकारा को हराया। प्रदीप चौधरी को 3738 और भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र चिकारा को 1676 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद प्रत्याशी अशोक कुमार को 1570 और बसपा उम्मीदवार विनय कौशिक को 1382 मत मिले। समर्थकों ने प्रदीप चौधरी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई वितरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed