{"_id":"6488c17932e7d435b00b2274","slug":"bjp-occupied-in-dcdf-election-shamli-news-c-26-1-smrt1047-4355-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डीसीडीएफ का चुनाव में भाजपा काबिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डीसीडीएफ का चुनाव में भाजपा काबिज
विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर डी सी डी एफ चेयरमैन बनने पर पवन तरार व डायरेक्टर दामोदर सैनी व सुखचैन वाल
शामली। जिला सहकारी विकास संघ डीसीडीएफ के सभापति पद पर भाजपा नेता पवन तरार दूसरी बार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। डीसीडीएफ के 12 संचालक और दामोदर सैनी व सुचित कुमार नामित संचालक सदस्य चुन लिए जाने के बाद शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में डीसीडीएफ पर भाजपा काबिज हो गई है। जिले में पहुंचने पर नवनिवार्चित चेयरमैन पवन तरार का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
जिला सहकारी विकास संघ डीसीडीएफ के सभापति पद पर शामली के सिलावर गांव के पवन तरार निर्विरोध चुन लिए गए। संघ में 12 संचालक और दामोदर सैनी कैराना व सुचित कुमार तुगलाबाद मुजफ्फरनगर नामित सदस्य बनाए गए हैं। डीसीडीएफ के सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि उपसभापति का चुनाव नहीं हुआ। सभापति पद पर शामली के पवन तरार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए है। इससे पहले भी जिला सहकारी संघ के सभापति पद पवन तरार काबिज थे।
पवन तरार का शामली में कैराना रोड पर एक रेस्टारेंट में पहुंचने पर स्वागत किया गया। उनके साथ गीता वालिया, जयपाल सिंह, ललित चौहान, विरेंद्र सिंह, दामोदर सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजन बत्रा, क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन लवली मलिक, ब्रज मोहन शर्मा, गौरव विश्वकर्मा, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, गुरुलाल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
- हुकुम सिंह के सानिध्य में रहकर शुरू की राजनीति
शामली। डीसीडीएफ के दूसरी बार निर्विराेध चेयरमैन चुने गए पवन तरार भाजपा के जिलाध्यक्ष पर रहे चुके हैं। पूर्व मंत्री एवं पूर्व भाजपा सांसद हुकुम सिंह के सानिध्य में रहकर राजनीति की शुरूआत की। शामली के भाजपा के जिलाध्यक्ष वर्ष 2016 में चुने गए और 2020 इस पद पर रहे। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2018 डीसीडीएफ मुजफ्फरनगर के पहली बार चेयरमैन चुने गए।