फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP leader made the video viral and said he gave lift for humanity

Shamli News: भाजता नेता ने वीडियो वायरल कर कहा मानवता के लिए लिफ्ट दी थी

Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leader made the video viral and said he gave lift for humanity
कांधला। शराब ठेका संचालक से लूट के आरोपी को गाड़ी में ले जाने के मामले में भाजपा नेता ने वीडियो वायरल कर मानवता के लिए लिफ्ट देना बताया है। थाना फुगाना क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी शराब ठेका संचालक गुलबीर उर्फ रोमी मलिक से 18 अप्रैल को कांधला जाते समय रेलवे फाटक के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने 65 हजार रुपये और सोने की चैन लूट ली थी। इस मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अनिकेत को पूर्व में जेल भेज दिया था शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी गाँव डूंगर निवासी चांदवीर को हिरासत में ले लिया था। पुलिस बिना हथकड़ी आरोपी को थाने मे खड़ी भाजपा जिला उपाध्यक्ष बागपत लिखे काले रंग की गाड़ी मे बैठाकर न्यायालय ले गई थी। इस मामले मे गाड़ी संचालक भाजपा जिला उपाध्यक्ष निशांत चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए कहा कि वह किसी कार्य के लिए शुक्रवार को थाने गए थे। वहां से काम समाप्त करने के बाद जब वे चलने लगा तो एक दरोगा के पूछने पर उसने बताया कि वह कसेरवा जा रहे हैं। दरोगा ने अपनी गाड़ी खराब होने का हवाला देने पर उसने मानवता के चलते उनको कैराना तक लिप्ट दी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को लेकर कैराना जाते समय गाड़ी खराब हो गई थी। कैराना की तरफ जा रहे एक व्यक्ति से दरोगा ने लिफ्ट ली थी। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि इस प्रकरण में अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed