फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP is working to break the country and society: Ajit

भाजपा देश और समाज को तोड़ने का कार्य कर रही : अजित

Fri, 09 Mar 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 09 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP is working to break the country and society: Ajit
कैराना में जनसभा को संबोधित करते चौधरी अजित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा देश और समाज को तोड़ने का काम कर रही है। चार साल पूर्व इसी क्षेत्र में साजिश के तहत माहौल खराब किया गया था, जिससे समाज में दूरियां बढ़ गई थीं, लेकिन अब जनता समझ चुकी है, किसी के बहकावे में नहीं आएगी। कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ने के लिए एकजुट हो जाएं, पुराने विवादों को भूलकर अखलियत और किसान एक साथ आकर अपने हक की लड़ाई लड़ें।
विज्ञापन
शुक्रवार को रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह दो दिवसीय दौरे पर शामली पहुंचे। यमुना पुल पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और फिर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। वहां नवनिर्मित 65 फीट ऊंचे रालोद के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि अपनी ताकत को पहचानो, जब तक लखनऊ में आपका प्रतिनिधित्व नहीं होगा, समस्याओं का समाधान नहीं होगा। मौजूदा प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं, तो अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा देश और समाज को तोड़ने का कार्य करती है।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने कहा कि वही चौधरी साहब के समय वाला गठबंधन फिर से मजबूत करो। पूर्व में जो हुआ वह गलत था, अपने बच्चों का भविष्य बनाना है, तो एकजुट हो जाए। अपनी पुरानी भाईचारे वाली संस्कृति को मजबूत करो। चार साल पूर्व षड्यंत्र के तहत पैदा हुए हालातों की वजह से ही भाजपा की सरकार बनी, अब एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाईचारा कायम किया, तो भाजपा नेस्तनाबूत हो जाएगी। वहीं राष्ट्रीय रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और हिंदू मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए अजित सिंह शामली पहुंचे हैं। बताया कि रालोद भाजपा की समाज को तोड़ने की राजनीति के सामने समाज को जोड़ने की राजनीति का विकल्प जनता के सामने देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विरोध केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ने के लिए किसानों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वसीम रजा, पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल राठी, डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह, छात्र प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान, मंडल अध्यक्ष राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, तरसपाल मलिक, पूर्व विधायक बलबीर मलिक, रिषिराज राझड़, रंधावा मलिक, अजीत राठी, युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी, आशुतोष पंवार, डॉ. मुबारक अली, सनोज चौधरी, सुनील मलिक, विकास धीमान, देवानंद गौड़ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सद्भावना रैली भी निकाली गई माजरा रोड स्थित पार्टी कार्यालय से रालोद कार्यकर्ताओं ने बाइकों से सद्भावना रैली निकाली। काफिले के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह भी लोगों का अभिवादन करते हुए माजरा रोड से धीमानपुरा फाटक, सुभाष चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, विजय चौक होते हुए कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पहुंचे।
हर वर्ग के लोगों से हुए रूबरू कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम के दौरान रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला, छात्र और युवाओं के 50 प्रतिनिधि मंडल से अलग वार्ता की। उनसे क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया और एकजुट होने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed