फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP government will be formed with thumping majority: Pankaj Singh

प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार: पंकज सिंह

Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed with thumping majority: Pankaj Singh
शामली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह के साथ सांसद प्रदीप चौधरी व भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार: पंकज सिंह
विज्ञापन

शामली। कैराना विधानसभा क्षेत्र के झिंझाना मंडल में भाजपा के बूथ समिति सत्यापन अभियान के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है। अपराध पर अंकुश लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्गों के लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने भाजपा सरकार की विकास की योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। साथ ही कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक सत्यापन समिति के पदाधिकारी बूथ स्थल पर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करेंगे। विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दलों के नेता जनता को गुमराह करने में लगे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी के लोग लगातार कई अभियान चल रहे हैं। जिन कार्यकर्ताओं को इस अभियान में दायित्व मिले हैं वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर इन अभियानों को पूरा करें। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजक को बूथ किट दी गई। समिति सत्यापन अभियान के लिए जिला संयोजक जिला महामंत्री पंकज राणा को और कैराना विधानसभा क्षेत्र का संयोजक जिला मंत्री दिवाकर कश्यप को बनाया गया। इस मौके पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चाहर ने किसानों के साथ संवाद किया
शामली। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बनत मंडल के सिंभालका, बनत और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में गांव मादलपुर में किसानों के साथ संवाद किया। साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर व कार्यक्रम संयोजक व क्षेत्रीय मंत्री वरुण मलिक साथ रहे। किसान संवाद में मुख्य अतिथि ने किसानों की समस्याएं जानी और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। किसानों ने गन्ना भुगतान, किसान क्रेडिट कार्ड और आवारा पशुओं व खेतों के लिए रास्तों का निर्माण, बिजली की समस्या आदि समस्याएं बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, अनुज राणा, शशि अरोरा, संगीता जिंदल, भूपेंद्र शर्मा, छत्रपाल कश्यप, घनश्याम पार्चा, नीरज मलिक, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, जिला मंत्री विवेक प्रेमी, पीयूष सैनी, गोपाल चौहान, सुधीर कुमार, ओमप्रकाश, सुधा तोमर, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, अमित विश्वकर्मा, रूबी चौधरी, अरविंद संगल, मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंघल, जगदीश चौहान, रविंद्र कश्यप, कुलदीप सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed