फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP government is working on the agenda of development without discrimination

भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास के एजेंडे पर काम कर रही - सुरेश राणा

Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP government is working on the agenda of development without discrimination
भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास के एजेंडे पर काम कर रही
विज्ञापन

शामली। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 9.33 करोड़ की लागत से कृष्णा नदी के किनारे बसे गांवों में पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्यों से पानी की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है। इन पानी की टंकियों के निर्माण होने से ग्रामीणों को साफ, शुद्ध व स्वच्छ जल उपलब्ध होगा।
शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र गोगवान जलालपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत 2.22 करोड़ की लागत से 200 किलोलीटर की क्षमता की टंकी, हिरनवाड़ा- लाडोमाजरी गांव में 2.59 करोड़ की लागत से 250 किलोलीटर की क्षमता, ग्राम रायपुर में 1.40 करोड़ की लागत से 125 किलोलीटर की क्षमता की टंकी एवं सोंता रसूलपुर में 3.12 करोड़ की लागत से बनने वाली टंकी का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों पर 9.33 करोड़ की लागत आएगी। कृष्णा नदी के किनारे बसे इन गांवों में पीने के पानी की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है, जिनसे ग्रामीण साफ, शुद्ध व स्वच्छ जल पी सकेंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को विकास के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे हर आम आदमी को मिल रहा है। आज योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। इस दौरान आदित्य प्रधान हिरणवाड़ा, सादाब प्रधान सोन्ता रसूलपुर, पप्पू प्रधान अंबेहटा, अनिरुद्ध प्रधान नोजल, विनोद प्रधान उमरपुर, बसंत हिरणवाड़ा, अनंगपाल प्रधान बाबरी, भगत कुतुबगढ़, एडवोकेट अशोक पुण्डीर, बबलू प्रधान कादरगढ़, राजेश पाल बाबरी, संजय शर्मा भदौड़ा, उत्तम पुंडीर, संजीव कुमार आडवाणी, डॉक्टर पंकज खंड विकास अधिकारी थानाभवन, आरकेजैन अधिशासी अभियंता जल निगम समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed