फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP district president will become the one who makes inroads in all society

Shamli News: सर्वसमाज में पैठ बनाने वाला बनेगा भाजपा जिलाध्यक्ष

Sat, 29 Jul 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP district president will become the one who makes inroads in all society
शामली। लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति के तहत भाजपा वोट बैंक को मजबूत करने के लिए वेस्ट यूपी में सर्वसमाज के नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर विचार विमर्श कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि जिले में जाट बिरादरी तरजीह दी जा सकती है।। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आए पैनल में नाम तय कर लिए हैं। अब सिर्फ घोषणा होनी शेष है। 30-31 जुलाई को कोर कमेटी की होने वाली बैठक के बाद भाजपा एक या दो अगस्त में जिलाध्यक्ष पद घोषित कर सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत दर्ज कराने के लिए जिलाध्यक्ष पद पर जातीय समीकरण साधने के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई है। भाजपा ने जातीय समीकरण साधने के लिए शामली जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए जाट, बागपत और गाजियाबाद में ब्राह्मण, मुजफ्फरनगर में सैनी, सहारनपुर में कश्यप, मेरठ में गुर्जर, हापुड़ और बिजनौर में ठाकुर बिरादरी को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

पार्टी पर्यवेक्षक और क्षेत्रीय मंत्री विकास अग्रवाल की ओर से शामली जिले के नामों के पैनल की सूची भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को भेजी जा चुकी है। गत 24-25 जुलाई को भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामों की घोषणा होना तय माना जा रहा था, लेकिन मामला टल गया है। पैनल में गए नामों की सूची पर 30-31 जुलाई को काेर कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए नामों की घोषणा हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि शामली में जाट बिरादरी को तरजीह दी जा सकती है। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष पद की जल्द पैनल घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दावेदार और समर्थक लखनऊ में डाले हैं डेरा
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। प्रदेश कोर कमेटी की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष पद के नामों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए शामली से 20-22 नामों की सूची गई थी। इस सूची में क्षेत्रीय अध्यक्ष स्तर पर नामों का पैनल तैयार करके प्रदेश कोर कमेटी को भेजा गया है।
- पूर्व में शामली के भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची
शामली में अरविंद संगल, रामजीलाल कश्यप, पवन तरार, सतेंद्र तोमर भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed