{"_id":"4182dbb71a9d030fd4b983c36100711c","slug":"bjp-agent-owaisi-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के एजेंट हैं औवेसी बंधु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के एजेंट हैं औवेसी बंधु
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने शामली-करनाल हाईवे स्थित ईदगाह लिंक मार्ग का लोकार्पण कर दरगाह इमाम साहब की जियारत की। प्रदेश की सपा सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने औवेसी बंधु को भाजपा का एजेंट बताया।
रविवार को पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने ईदगाह लिंक मार्ग का लोकार्पण कर नगर पंचायत चेयरमैन हाजी सरफराज द्वारा कराये गये विकास कार्यों की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने दरगाह इमाम साहब की जियारत की। बाद में नगर पंचायत सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि औवेसी बंधु भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है। आज तक मुसलमानों के हित में कोई काम नहीं किया है।
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि मैं कांग्रेसी होने के बावजूद सपा मुखिया मुलायम सिंह की तारीफ करता हूं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में काफी विकास कार्य कराये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमानों को देश भक्त बताते है, लेकिन उनके पार्टी के नुमाइंदे हमारे खिलाफ गलत बयान बाजी करते हैं।
विज्ञापन
मेरे ऊपर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की स्वीकृति नहीं देने का दबाव बनाया गया था। स्वीकृति देने की वजह से ही मुझे राज्यपाल के पद से हटाया गया है। मुझे इसका अफसोस नहीं है। मैंने कौम के लिये काम किया है। इस मौके पर चेयरमैन हाजी सरफराज खां, उस्मान खां, वहाब, नौशाद, सरवर, शाहदीन आदि मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व राज्यपाल कैराना रवाना हो गए।