फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bio-metric system in colleges in 15 days

कॉलेजों में 15 दिन में लगाएं बायोमैट्रिक सिस्टम

Sun, 23 Apr 2017 12:35 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bio-metric system in colleges in 15 days
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नए शिक्षा सत्र को लेकर जनपद के 95 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराते हुए 15 दिन के अंदर बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी शुरू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को वीवी इंटर कॉलेज में उन्होंने नए सत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बदलावों से अवगत कराया। प्रधानाचार्यों को सभी कॉलेजों में हर हाल में 15 दिन के अंदर बायोमैट्रिक मशीन से शिक्षकों की हाजिरी लगवाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जिसमें आने-जाने का समय दर्ज होगा।
विज्ञापन


कहा कि सभी प्रधानाचार्य सुबह 7:30 पर अपने ऑफिस में पहुंचें। हर दिन कॉलेज शुरू होने से पहले कक्षा और परिसर के साथ ही शौचालयों की सफाई कराई जाए। सभी शिक्षक प्रार्थना में उपस्थित रहें और बच्चों को हर रोज प्रार्थना स्थल पर महापुरुषों के जीवन से अवगत कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में पाठ्यक्रम के अनुसार वाद विवाद, भाषण, पोस्टर, निबंध, अंताक्षरी, खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाए। वर्ष में दो बार मई और जनवरी माह में अध्यापक व अभिभावक एसोसिएशन की बैठक की जाए। कॉलेज में विज्ञान क्लब का गठन कर छात्रों को मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।


सभी कॉलेजों की पत्रिका छपवाई जाए और सभी कॉलेजों में दाखिले अप्रैल माह से ही शुरू कर दिए जाएं। सभी कॉलेजों में सीसीटीवी की व्यवस्था की जाए। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना का हर हाल में जवाब दिया जाए। इस दौरान डीसी मदनपाल, एसके आर्य, रुचिता ढाका, दिनेश, प्रदीप, महर्षि कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed