फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bindiya in the poster, Firdaus first in the slogan

पोस्टर में बिंदिया, स्लोगन में फिरदौस प्रथम

Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bindiya in the poster, Firdaus first in the slogan
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर में बिंदिया सैनी और स्लोगन में फिरदौस प्रथम स्थान पर रही। उधर, वीवी इंटर कालेज में रंगोली और स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि शुक्रवार को कालेज में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें निर्वाचक नामावली में पंजीकरण हेतु प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में निधि जैन व रेणूबाला रही। पोस्टर में बिंदिया सैनी प्रथम, फिरदौस द्वितीय व छवि तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन में फिरदौस प्रथम, तबसुम द्वितीय व सानिया तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने विवेक से उपयुक्त, ईमानदार और जनहित के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति के पक्ष में मतदान करना चाहिए तभी सच्चे अर्थों में वास्तविक लोकतंत्र की रक्षा संभव हो सकती है। संचालन इंदू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

उधर, वीवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मतदाता जागरूकता अभियान 2022 के तहत रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीआईओएस सरदार सिंह, प्रधानाचार्य एसके आर्य व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। डीआईओएस ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है, जिसमें देश के हर व्यक्ति की सहभागिता की नितांत आवश्यकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से लोकतंत्र के महापर्व में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एसके आर्य ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ. शशि वर्मा, अमरपाल सिंह, गुरदास सिंह, नरेंद्र शर्मा, राजनाथ सिंह, संदीप मित्तल, राजीव गोयल, मनु कर्णवाल, अर्चना संगल, विनोद, सुशील, शशिकांत, मन्तशा, टिम्सी, खुशबू, श्रवण, गोविंद, पुनीत, निखिल, शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed