{"_id":"6312478070fbb04836152b0f","slug":"bike-set-on-fire-over-dispute-with-wife-shamli-news-mrt603465220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद पर पति ने बाइक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद पर पति ने बाइक में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कैराना। पत्नी से विवाद होने पर एक व्यक्ति ने अपनी बाइक को आग लगा दी। पुलिस ने आग पर काबू पाया तथा जली बाइक को कब्जे में ले लिया।
मोहल्ला आलदरम्यान निवासी इरफान का शुक्रवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद इरफान ने अपनी बाइक को आग लगा दी। चंद सेकेंड में ही बाइक धू-धूकर जलने लगी। इससे मकान में आग लगने का अंदेशा पैदा हो गया। इसी बीच जानकारी पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक के टायर, गद्दी व अन्य हिस्से जल चुके थे। पुलिस ने मौके पर विवाद के संबंध में जानकारी हासिल की। हालांकि आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। संवाद