फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riders looted 18 thousand rupees and a bag full of cigarettes

Shamli News: बाइक सवारों ने 18 हजार रुपये और सिगरेट से भरा थैला लूटा

Thu, 08 Aug 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 08 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Bike riders looted 18 thousand rupees and a bag full of cigarettes
जलालाबाद। जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार की शाम कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुराने बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर रखे थैले को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। इसमें करीब 18 हजार रुपये, सिगरेट थी। दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शामली निवासी सिगरेट सेल्समैन सोनू कुमार, रोहित कुमार जलालाबाद में दिल्ली- सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पुराने बस स्टैंड के निकट इंद्रा द्वार स्थित मारूफ टी स्टाल पर बुधवार की देर शाम सिगरेट की सप्लाई के लिए पहुंचे थे । सिगरेट की सप्लाई मारूफ को देने के लिए थैले को दुकान पर ही बैंच पर रख दिया। आरोप है कि इसी बीच बाइक पर सवार होकर एक बदमाश पहुंचा और बैग को उठाकर साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। शोर शराबा होने पर बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। दोनों बदमाश पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed