फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riders killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 02 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike riders killed in truck collision
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बुढ़ाना रोड पर तेज गति से आ रहे सीमेंट से भरे दस टायरा ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया।  सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को अस्पताल में ले आई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव मुंडेट निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र गोधेराम शामली में माजरा रोड स्थित अनंत मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। शुक्रवार को वह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से बुढ़ाना रोड की ओर जा रहा था। जब वह मिल गेट पर पहुुंचा, तभी सीमेंट से भरे दस टायरा ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक ने बाइक सवार राहुल को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक के भी परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक-परिचालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहुल के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में ले आई। राहुल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। बाद में राहुल के जीजा सतीश ने मामले की तहरीर दी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने राहुल की बाइक में टक्कर मारी। जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान ट्रक के पहिये के नीचे राहुल का सिर आ गया। यदि उसके पास हेलमेट होता, तो शायद वह बच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed