{"_id":"62571613ab38b461104c000b","slug":"bike-riders-beat-up-the-workers-of-the-highway-construction-company-shamli-news-mrt5844235152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने हाईवे निर्माण कंपनी के कर्मियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने हाईवे निर्माण कंपनी के कर्मियों से की मारपीट
विज्ञापन

कैराना। शाम को शामली रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने नेशनल हाईवे निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारी और गाड़ी चालक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
पानीपत-नगीना नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण करने वाली कंपनी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर केके सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उनकी कंपनी का कर्मचारी अमरेंद्र सिंह पिकअप गाड़ी से शामली से कैराना आ रहा था। गाड़ी राज सिंघानिया चला रहा था। इंडस्ट्रियल एरिया और शामली के बीच शामली थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने गाड़ी रुकवा कर डंडे से उसे शीशे तोड़ दिए। जब कंपनी के कर्मचारी अमरेंद्र सिंह और चालक राज सिंघानिया ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को आरोपियों से छुड़ाया। एक युवक ने घटना की वीडियो भी बना ली, जिससे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।