{"_id":"697913d922db0023f7048095","slug":"bike-rider-woman-dies-after-colliding-with-tractor-shamli-news-c-26-1-sal1001-158362-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Wed, 28 Jan 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैराना। आर्यपुरी बाईपास के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से पति के साथ बाइक पर शामली जा रही महिला बबली (48) की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों में गम का माहौल है।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला आलखुर्द निवासी ओमकार अपनी पत्नी बबली के साथ बाइक द्वारा शामली जा रहा था। ओमकार ने बताया कि आर्यपुरी बाईपास के पास उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिस पर वह साइड में आकर बाइक में किक मारने लगा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी बबली की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसे भी मामूली चोटें आई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में अभी तक तहरीर नही दी गई।