फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider shot dead on Kudana Road

कुड़ाना रोड पर बाइक सवार युवक को गोली मारी

Wed, 18 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider shot dead on Kudana Road
शामली गोली लगने से घायल युवक - फोटो : SHAMLI
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड़ के निकट बाइक से जा रहे युवक को तीन अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी लक्की (27) बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से शामली में कुड़ाना रोड पर किसी समारोह में जा रहा था। जब वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड के निकट पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पूर्व में छात्रों के बीच विवाद से जुड़ा मामला पाया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

××××××××
छात्रों के बीच मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस
शामली। बुधवार को सीबीएसई की हाईस्कूल सोशल साइंस की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे खत्म हुई। परीक्षा खत्म होने से कुछ समय पहले झिंझाना रोड स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर कार और बाइक सवार युवक संदिग्ध हालत में घूमते हुए मिले। उनके हाथ में डंडे दिखाई दिए। स्कूल प्रबंधन की तरफ से इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीआरवी और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें डंडे बरामद होने पर कार सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में होने के कारण पकड़े गए युवकों और कार आदर्श मंडी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed