{"_id":"692755e748eb783fb40de320","slug":"bike-rider-injured-in-car-collision-dies-shamli-news-c-27-1-bij1007-166029-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बीती 15 नवंबर को बनवारीपुर के पास हुआ था हादसा, घायल का मेरठ में चल रहा उपचार
कोतवाली देहात। बीती 15 नवंबर को कार की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार की सोमवार को उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नगीना निवासी साकिब हबीब ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि 15 नवंबर की रात्रि उसका भाई रागिब अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। बिजनौर रोड पर बनवारीपुर की पुलिया पर पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चला रहा रागिब, उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। सोमवार को मेरठ में उपचार के दौरान रागिब की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक अमित कुमार निवासी ग्राम समीपुर थाना नजीबाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।