फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies, companion injured in car collision

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, साथी घायल

Sat, 06 Jul 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Jul 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, companion injured in car collision
थानाभवन। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी प्रीतम कश्यप (60 वर्ष) अपने साथी थानाभवन के मोहल्ला कस्याबान निवासी पशु व्यापारी इमरान के साथ थाना भवन से अपने गांव हरड़ फतेहपुर जा रहे थे। बाइक इमरान चला रहा था। जब वे अपने गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक कार के साथ 20 मीटर तक घिसटती चली गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और परिजनों को सूचना दी। दोनों घायलों को जलालाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। शामली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रीतम की मौत हो गई। बताया गया है कि कार चालक ही दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले गया था, लेकिन बाद में वहां से फरार हो गया। मृतक के पुत्र पिन्टू ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed