फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider dies after hitting a damaged bridge

क्षतिग्रस्त पुल से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sun, 07 Mar 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a damaged bridge
क्षतिग्रस्त पुल से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। अंबाला से लौट रहे बाइक सवार युवक की गंदेवड़ा संगम मानकपुर डेरा के पास क्षतिग्रस्त पुल से टकराने से मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। घायल युवक की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

गांव भैंसवाल निवासी रोहित कश्यप (22 वर्ष) पुत्र ब्रह्मपाल एवं राहुल अंबाला से वन विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। शुक्रवार देर रात गांव में लौटते समय गंदेवड़ा संगम पुल के आगे मानकपुर डेरा के पास उनकी बाइक क्षतिग्रस्त पुल से टकरा गई। दुर्घटना रोहित कश्यप की पूर्वी यमुना नहर में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल सड़क पर किनारे गिरने से गंभीर घायल हो गया है। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शनिवार को रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घायल राहुल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed