{"_id":"641c9fe5d670a64e6d074b34","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-shamli-news-c-26-1-smrt1048-872-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 24 Mar 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। जबकि ममेरा भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से फरार हो गया।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कैड़ी निवासी नीरज (18) अपने मामा के लड़के सौरभ के साथ बृहस्पतिवार शाम को बाइक पर सवार होकर कैराना से अपने गांव जा रहे थे। जब वे शहर कोतवाली क्षेत्र में पशु पैठ मैदान के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी में उनकी बाइक का पहिया सड़क में बने गड्ढे में गिर गया और वे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस हादसे में ट्रक की चपेट में आकर नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि सौरभ बाल बल बच गया। घायल को सीएचसी शामली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।