{"_id":"6772f16a08e3a7bb7f0f2236","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-a-dumper-companion-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-134396-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
कैराना (शामली)। भूरा बाईपास फ्लाईओवर के पास हाईवे पर गलत साइड चल रहे अनियंत्रित डंपर ने सोमवार को बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में मेरठ के शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी आसिफ घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मेरठ के मोहल्ला अहमदनगर लिसाढ़ी गेट निवासी शहजाद (37) अपने साथी आसिफ के साथ हरियाणा के पानीपत में कपड़ा बनाने की मशीन देखने के लिए गया था। सोमवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। भूरा बाईपास फ्लाईओवर के निकट डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। बामुश्किल बाइक को डंपर के नीचे से निकाला। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि शहजाद ने सिर पर हेलमेट नहीं पहना था, जिस कारण उसे गंभीर चोट आई।