{"_id":"689e39e06cce41c67c079a9c","slug":"big-relief-for-private-vehicles-from-today-annual-pass-facility-will-be-available-shamli-news-c-26-1-sal1002-147665-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आज से निजी वाहनों को बड़ी राहत, सालाना पास की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आज से निजी वाहनों को बड़ी राहत, सालाना पास की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
-3000 में मिलेगा सालभर का टोल पास, 200 ट्रिप की सुविधा, पटनी परतापुर टोल के अधिकारियों ने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार निजी वाहन चालकों के लिए बड़ी सौगात देने जा रही है। 15 अगस्त से पटनी परतापुर टोल पर भी कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास की सुविधा शुरू होगी। केवल 3000 रुपये में मिलने वाले इस पास से देशभर के नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर साल में 200 ट्रिप की सुविधा मिलेगी। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत साबित होगी, जो रोजाना या नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं।
पटनी परतापुर टोल के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल टोल प्लाजा पर एक ट्रिप का औसत शुल्क 155 रुपये है। वहीं वार्षिक पास से हर ट्रिप का खर्च केवल 15 रुपये के आसपास बैठेगा। कार चालक सोनू, मोहसिन, समरयाब और शिवम ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुविधा समय और पैसे, दोनों की बचत करेगी।
-पास लेने के नियम और फायदे
पटनी परतापुर टोल मैनेजर शंकर लाल शर्मा ने बताया कि फास्टैग वार्षिक पास केवल उसी वाहन पर मान्य होगा, जिसके नाम पर इसे लिया गया है। पास लेने के बाद वाहन के आगे के शीशे पर फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा ताकि टोल प्लाजा पर भुगतान न करना पड़े। योजना केवल निजी वाहनों के लिए होगी, व्यावसायिक वाहनों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। पास की सुविधा 14 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। वहीं फास्टैग न लगाने वाले वाहनों पर पेनल्टी और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई होगी।