फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhim Army workers demonstrated at the Collectorate

Shamli News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army workers demonstrated at the Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते भीम आर्मी के कार्यकर्ता । संवाद
शामली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर कांधला ब्लाक प्रमुख एवं उनके परिवार पर मखमूलपुर के लोगों को डराने धमकाने, गांव के तालाब पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने एडीएम संतोष सिंह को ज्ञापन सौंपकर तालाब से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष प्रभात अनुज भारती के नेतृत्व में मखमूलपुर गांव के अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। दिए ज्ञापन में कहा कि मखमूलपुर गांव निवासी कांधला के ब्लाॅक प्रमुख एवं उनके भाई की ओर से गांव के गरीब लोगों को डराया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। तालाब पर अवैध कब्जा हटाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र, रमेश, रामेश्वर, ओमपाल, लक्ष्मण्, सुरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांधला के ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक का कहना है कि विधायक कोटे से मखमूलपुर गांव में चौपाल का निर्माण हुआ था। बरसात के दौरान तालाब के किनारे चौपाल की दीवारी गिर गई थी। चौपाल की चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के दलित चारदीवारी का विरोध करते हुए रास्ता मांग रहे हैं। डराने-धमकाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed