फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhim Army, Azad Samaj Party protest in Collectorate

Shamli News: भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 04 Mar 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army, Azad Samaj Party protest in Collectorate
शामली कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : bhadarwah
शामली। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सासंद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमला करने और पिछड़ी, अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में कभी मथुरा तो कभी अन्य स्थानों पर अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ मारपीट, हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मथुरा में बरातियों, घरातियों पर हमले, लूट के मामले सामने आ चुके मगर सरकार रोकने में विफल है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग की। कहा कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आगामी 10 मार्च को लखनऊ में विधानसभा के सामने कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार, भीम आर्मी के प्रभात अनुज भारती, नासिर चौधरी, मनोज कुमार, डाॅ. सूरज, बलराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



अक्षय बोपारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed